जयपुर. प्रदेश के परिवहन विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है । इस बार एसीबी नहीं बल्कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने जयपुर के परिवहन विभाग में वाहनों के फर्जी रजिस्ट्रेशन का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी जहांगीर खान और नजीर अहमद है । आरोपी जहांगीर खान झालाना डूंगरी आरटीओ कार्यालय में बाबू है , तो दूसरा आरोपी नजीर अहमद परिवहन विभाग के अटके काम निकलवाने के लिए दलाली करता है । दोनों आरोपियों से अब तक 45 ट्रकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का खुलासा हुआ है ।
पुलिस की माने तो इस संबंध में फरवरी 2019 मेें परिवहन अधिकारी जाकिर हुसैन ने खोह नागोरियान थाने में एक मामला दर्ज कराया था । रिपोर्ट में बताया गया था कि विभाग को एक वाहन के लोन निस्तारण का आवदेन मिला था ।
वाहन का तय समय से पहले लोन चुकाते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहा गया था । लेकिन दस्तावेजों की जांच में 45 ट्रकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला उजागर हुआ । पुलिस जांच में सामने आया कि आरटीओ कर्मचारियों ने सभी 45 वाहनों पर अपने मकान का किरायानामा लगाकर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया गया था । और परिवहन विभाग में जिस कंपनी की ओर से वाहन बनाने का प्रमाण पत्र दिया गया था वो वाहन कभी उस कंपनी ने ही बनाए ही नहीं थे ।
बाइट — अजयपाल लांबा — एडिश्नल कमिश्नर क्राइम ,जयपुर
जयपुर से मनीष दाधीच की खबर


0 टिप्पणियाँ