ब्यूरो रिपोर्ट
सीएम अशोक गहलोत ने बजट में बड़ी घोषणा करते हुए अधिस्वीकृत पत्रकारों और राशन डीलरों को कोरोना संक्रमित होने पर तथा इसी दोरान होने वाले इलाज के दौरान मौत होने पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। सीएम की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने इस बाबत के आदेश जारी किए हैं।
बता दें ड्यूटी के दौरान मानदेय, संविदा कर्मचारियों के संक्रमित होने और इलाज के दौरान मौत पर यह सहायता राशि देने के पूर्व में आदेश जारी हुए थे। इसी आदेशों में अधिस्वीकृत पत्रकारों और राशन डीलरों को शामिल किया गया है। जिसके वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं।


0 टिप्पणियाँ