करौली से अवनीश पाराशर

करौली जिले के मंडरायल इलाके श्यामपुर मोड़ पर मंगलवार रात पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक की मारपीट कर और पत्थर मारकर हत्या कर देने का मामला अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है ग्रामीण अभी भी 36 घंटे से अधिक समय हो जाने के बाद भी शव को सड़क पर रखकर बैठे हुए हैं वहीं ग्रामीणों की समझाइश के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपोटरा विधायक रमेश मीणा घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों को ढांढस बनाया और शव का अतिंम संस्कार करने की बात कही लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पूर्व मंत्री एवं सपोटरा विधानसभा से विधायक रमेश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को ढांढस बनाया तथा ग्रामीणों से शव का अंतिम संस्कार करने की मांग की लेकिन ग्रामीण और परिजन कुछ लोगों के दबाव में आकर शव को लेकर सड़क पर ही बैठे हुए हैं विधायक ने बताया कि जबसे घटना हुई है तब से प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरीका से मुस्तैद हैं।और घटनास्थल पर पुरी तरह से नजर बनाये हुए है।बुधवार को कलेक्टर, एसपी एडीएम,एसडीएम,ने वार्ता भी की।लेकिन कुछ लोग राजनीति करना चाहते है।और उनका उदेश्य एक ही है की लाश पर राजनीति? विधायक ने कहा कि यह लोग मेरे विधानसभा क्षेत्र के हैं और गरीब हैं और जो भी घटना हुई है उसकी सत्यता की जांच हो और जो कर्मचारी या अधिकारी दोषी है उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। रही मृतक के परिजनों की सहायता की बात तो  सरकार और विधायक कोटे से कुल मिलाकर 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।और मृतक की पत्नी को पालनहार योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा मृतका की पत्नी को किसी हॉस्पिटल में या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का उसको रोजगार दिलाने की गारंटी दे रहे हैं। परमानेंट की बात तो उसके लिए सरकार से कैबिनेट में बात की जाएगी। ग्रामीण और परिजनों की जो भी मांगों के प्रस्ताव वो उनके सामने रखे हैं। विधायक ने कहा कि विधायक कोष से हैंडपंप या बोरिंग, अगर मृतक के पास आवास नहीं है तो प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास उपलब्ध कराया जाएगा विधायक कोष से भी आवास बनवाया जा सकता है सरकार की अन्य योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा। 

ग्रामीण और परिजनों की मांग है कि मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की सहायता दी जाए। मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी बच्चों के पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से व्यवस्था की जाए साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज करवाया जाए इसी मांग को लेकर परिजनों ग्रामीण मृतक की लाश को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं वहीं दिल्ली से राज सभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा और स्थानीय सांसद मनोज राजोरिया के धरना स्थल पर शामिल होने के लिए देर शाम तक आने की सूचना है।