ब्यूरो रिपोर्ट!


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेंस के मार्च सत्र के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजों के मुताबिक। इसमें राजस्थान समेत 7 राज्यों के 15 छात्रों ने परफेक्ट 100। यानी 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। इनमें जयपुर के मृदुल अग्रवाल और श्री गंगानगर के जेनिथ मल्होत्रा भी शामिल है।

           


अधिकारियों के मुताबिक एनटीए का स्कोर मल्टी सेशन पेपर और एक सत्र में शामिल परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। यह परीक्षा 16 से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी।