ब्यूरो रिपोर्ट
पिछले साल कोरोना के चलते परीक्षा नहीं होने से फर्स्ट ईयर से प्रमोट होकर सेकंड ईयर में आने वाले छात्रों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर और थर्ड ईयर में आने वाले छात्रों को फर्स्ट ईयर के अंकों और पीजी फाइनल के छात्रों को यूजी फाइनल के अंकों के आधार पर स्कॉलरशिप मिलेगी। जी हां! प्रमोटी छात्रों को भी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा स्कॉलरशिप का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि स्कॉलरशिप की राशि आधी कर दी गई है। पहले जहां यह सालाना ₹5000 निर्धारित थी अब इसे घटाकर 25 सो रुपए कर दिया गया है।
इस बाबत कॉलेज शिक्षा आयुक्त संदेश नायक ने आदेश भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से 2019, 20 सेशन के फर्स्ट औऱ सेकंड ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था। ऐसे में स्कॉलरशिप के लिए पात्रता का आकलन नहीं हो सका था जिसकी वजह से। आवेदन की तिथि बढ़ाते हुए 15 मार्च की गई थी। इस साल मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा स्कॉलरशिप के लिए एक लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है जबकि 2019 में 75000 और 2018 में 86577 आवेदन आए थे।


0 टिप्पणियाँ