ब्यूरो रिपोर्ट!
बस अब थोड़ा ही इंतजार है। राज्य के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में भी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तर्ज पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के तहत बनने वाले अल्ट्रा मॉडर्न आई पी डी ब्लॉक की छत पर एयर एंबुलेंस को उतारा जा सकेगा। इस ब्लॉक की ऊंचाई 100 मीटर होगी। यह निर्णय नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सरकारी आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
बैठक में धारीवाल ने निर्देश दिए कि s.m.s. अस्पताल में सुविधा विस्तार परियोजना को 2 साल की अवधि में पूरा कर लिया जाए। परियोजना की क्रियान्विति के लिए जेडीए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद टेंडर आमंत्रित कर मई महीने के अंतिम सप्ताह तक कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे जिससे कि जून के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री इन योजनाओं का शिलान्यास कर सके बैठक में। प्रमुख सचिव यूडीएच भास्कर ए सावंत, एलएसजी सचिव भवानी सिंह देथा, चिकित्सा विभाग के सचिव वैभव गालरिया, जेडीसी गौरव गोयल औऱ S.m.s. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुधीर भंडारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ