राज्य सरकार ने पांचवी तक की कक्षा के बच्चों के लिए। परीक्षा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब इन कक्षाओं तक के बच्चे बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा के लिए प्रमोट किए जाएंगे। बुधवार को शिक्षा मंत्री। 

गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से इस बाबत घोषणा किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने इसके लिए। आदेश भी जारी कर दिए। आपको बता दें कि पिछले साल से ही पांचवी तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद हैं। 

इस पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान उनकी कक्षाएं नहीं लगी। कोरोना के बढ़ते जा रहे मामलों के बीच राज्य सरकार ने इस बारे में एहतियात बरती थी। इसके साथ ही कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को नए सत्र के शुरुआती दिनों में बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत उपचारात्मक शिक्षण कराया जाएगा। 

यानी नए सत्र में करीब डेढ़ महीने तक बच्चे पुरानी कक्षाओं की पढ़ाई करेंगे। वही 1 महीने देरी से यानी 1 मई से नई कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट!