कोरोना के दिनों दिन बढ़ते चले जा रहे मामलों के बीच राज्य सरकार ने अब फिर से इस बारे में सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि प्रदेश सरकार अब फिर से नाइट कर्फ्यू लगाने और स्कूल मंदिरों सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर सख्ती बरतने की दिशा में विचार कर रही है

उन्होंने बताया कि कोरोना गाइडलाइन में छूट दिए जाने के बाद जिस तरह से मंदिरों में भीड़ बढ़ी। वहीं स्कूलों में वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन भी हुए। छात्रावासों में भी कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं हुई। 

अब जिस तरह से संक्रमण बढ़ने लगा है उसी के मद्देनजर राज्य सरकार के सामने एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगाने और स्कूल मंदिरों में सख्ती बरतने के विकल्प खुले हैं और इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय लिए जा सकते हैं। 

आपको बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बुधवार को ही 2 महीने बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के आंकड़े को पार कर गई। 

राजस्थान में बुधवार को सर्वाधिक 313 केस सामने आए जो कि 13 जनवरी के बाद मिले सर्वाधिक केस हैं। आपको बता दें कि नए साल की शुरूआत में 13 जनवरी को 373 नए मरीज सामने आए थे।