बुधवार की सुबह बेंगलुरु से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में जन्म लेने वाले शिशु को एक सौगात भी मिली है। अब इस बच्चे को जीवन पर्यंत हवाई जहाज की यात्रा मुफ्त में उपलब्ध होगी।
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विमान जब हवा में उड़ान भर रहा हो और उसी समय फ्लाइट में किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसे विशेष श्रेणी में माना जाता है जिसके तहत जीवन भर मुफ्त हवाई यात्रा की सौगात दी जाती है।
बता दें कि बुधवार को बेंगलुरु से जयपुर आ रही फ्लाइट में जयपुर निवासी ललिता को प्रसव पीड़ा हो गई थी। इस दौरान इसी फ्लाइट में यात्रा कर रही महिला चिकित्सक डॉक्टर सुबहाना नजीर ने सुरक्षित प्रसव कराया था। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से डॉ सुबहाना का अभिनंदन करने के साथ ही उन्हें थैंक यू कार्ड भी दिया गया था ।


0 टिप्पणियाँ