जयपुर. राजधानी जयपुर मे शनिवार को सरपंचो की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आवास पर हुई मुलाकात मे विभिन्न मांगो पर सहमति बन गई है..सरपंचो की बनी मांगो का सहमति पत्र भी दोनो पक्षो के हस्ताक्षर होने के बाद जारी किया जायेगा...सहमति बनने के बाद सरपंचो संघ द्वारा 8 मार्च को होने वाला विधानसभा का घेराव भी स्थगित कर दिया है..सरपंचो ने सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताया है.. 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दोरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ,संरक्षक  भंवरलाल जानू ,शक्ति सिंह रावत मुख्य महामंत्री प्रदेश सरपंच संघ  राजस्थान, संयोजक महेंद्र सिंह  गोविंद सिंह लांबा, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अली, प्रदेश प्रवक्ता रफीक पठान, जय राम पलसानिया, शारदा मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुर्जर जयपुर जिला अध्यक्ष मेहर सिंह धनकर थे  शामिल रहे...