देशभर में दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं कोरोनावायरस के दूसरे चरण को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने केरल महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात से राजस्थान प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए प्रवेश से 72 घंटे पहले कोरोनावायरस के टेस्ट आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाने को जरूरी कर दिया है। 

सरकार की ओर से संबंधित विभागों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे इसकी कड़ाई से पालना करें और पूरी जांच के बाद ही प्रदेश की सीमा में प्रवेश की मंजूरी दे। आपको बता दें कि पिछले दिनों इन सभी राज्यों में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इसी के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने यह कदम उठाया है।