JCTSL मे एसीबी की बडी कारवाई घुसखोर एमडी सहित चार लोग रंगे हाथो ट्रैप,
जयपुर. शनिवार को JCTSL मे एसीबी ने बडी कारवाई करते हुए..JCTSL के एमडी ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक सहित चार लोगो को ट्रैप किया है.एसीबी की फिलहाल कारवाई जारी है.
जानकारी के अनुसार जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में 100 सिटी बसों के टेण्डर आवंटन की प्रक्रिया और संचालन में सुविधा तथा सब्सिडी रिलीज करने के ऐवज में एसीबी ने बडी कारवाई करते हुए JCTSL(कार्यवाहक एमडी) वीरेन्द्र वर्मा,नरेश सिंघल घूस देने वाला ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक नरेश सिंघल का साला अनुज अग्रवाल और सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है.
सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार गोयल ने भी 50 हजार रुपए की घूस ली थी.फिलहाल एसीबी की कारवाई जारी है.एसीबी की टीम द्वारा घूसखोर एमडी वीरेंद्र वर्मा के घर की तलाशी ली..जिसमे एसीबी को अब तक 7 लाख रुपये की नकदी,166 गज में 3 मंजिला बना मकान, जनकपुरी में 3 प्लाट,एक एग्रीकल्चर लैंड भी मिला है. एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई एसीबी डीजी बीएल सोनी,एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर की है.


0 टिप्पणियाँ