केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों का जिन्न शांत होने का नाम नही ले रहा है..कृषि कानूनों को वापस लेने,सरकार की निजीकरण की नीतियों व महंगाई के खिलाफ स्थानीय माकापा व कांग्रेस कार्यकताओं ने हनुमानगढ जक्शन के रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी देते हुए कहा
की अगर सरकार ने उनकी मांगे नही मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा..माकापा नेता रामेश्वर का कहना है की ये लड़ाई आजादी से पहले निरकुंश शासकों के खिलाफ थी व आजादी के बाद भी चलती आ रही है..और आगे भी जारी रहेगी जब तक सरकारे इन कॉरपोरेट घरानों को छोड़कर जनहित को लेकर नीतियां नही बनाती है...और 26 तारीख को सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बन्द रखा जाएगा...
हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार,


0 टिप्पणियाँ