नागौर, जिले के डीडवाना से पूर्व विधायक रहे और पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान ने कहा है कि राजस्थान में अनुसूचित जाति व महिलाओं पर अत्याचार रोकने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है..उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं..
पूर्व मंत्री यूनुस खान सोमवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचे.. उन्होंने डीडवाना क्षेत्र की पीड़ित शिक्षिका से बातचीत की व डॉक्टरों को पूरे उपचार के लिए कहा.. पूर्व मंत्री ने पीड़िता शिक्षिका को आश्वस्त किया कि उनके न्याय के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी..उन्होंने डॉक्टरों से भी पीड़िता की हेल्थ रिपोर्ट ली..इस बीच यूनुस खान ने नागौर के एसपी व जिला कलेक्टर से भी फोन पर बात की व निर्देश दिए कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो तथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए... यूनुस खान ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार बढ़े हैं.. लोग सुरक्षित नहीं है.. ऐसे में राजस्थान सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा..
नागौर से शफीक की रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ