जयपुर. कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से मिनिकिट वितरण कार्यक्रम का संचालन किया जाता है।
किसानों को बीज मिनिकिट वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।मिनिकिट की कीमत का 10 प्रतिशत टोकन राशि वसूलते हुए महिला कृषकों को वितरण किये जाते है। साल 2020-21 में प्रदेश में किसानों को उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से मक्का फसल की संकर किस्मों और बाजरा फसल उत्पादित जिलों में लघु व सीमान्त कृषकों को उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से बीज मिनिकिट्स निःशुल्क वितरित किये गये है। कटारिया ने दौसा जिले में पिछले पांच सालों में मिनिकिट वितरण से लाभान्वित कृषकों की सूची सदन के पटल पर रखी।
जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ