कोटा. अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव दिल्ली मे प्रियंका गांधी से मुलाकात की.. राजू ने गांधी को प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया..इसके साथ ही आगामी दिनों में युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमो को विस्तार से बताया..प्रियंका गांधी ने युवा कांग्रेस के द्वारा किये जा रहे कार्यो को सराहा और आगे भी जनता के साथ उनके हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी.. इस दौरान युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वी वी ओर युवक कांग्रेस नेता हरपाल सिंह मौजूद रहे..

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राहुल गांधी से विजय सिंह राजू की मुलाकात

दिल्ली युवा कांग्रेस कार्यालय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक आयोजित हुई। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात करने और उनके विचारों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।  राहुल गांधी ने युवाओ को मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों पर अत्याचार को लेकर किस प्रकार केंद्र सरकार का विरोध करने का भी आह्वान किया.।

विजय सिंह राजू ने वार्ड १२ में सुनी समस्याएं

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने कोटा उत्तर नगर निगम वार्ड 12 के लुहार बस्ती क्षेत्र में दौरा किया.. इसके अलावा स्थानीय निवासियों की समस्या सुनकर उन्हे दूर करने के लिए आश्वस्त किया.. इस दौरान उन्होंने समन्धित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करके लुहार बस्ती के लोगों की समस्यओं को दूर करने की बात कहीं...राजू ने कई परिवारों के लिए घर का आवंटन, सीसी रोड बनाने एवं राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का अश्वासन दिया...