करौली. करौली जिले के टोडाभीम उपखंड क्षेत्र केदो अलग अलग गांवो मे थ्रेसर मे फंसने किशोर ओर किशोरी की मोत हो गई.अचानक से हुए हादसो से परिजनो मे कोहराम मच गया..वही पुरे गांव मे शोक की लहर दौड गई है...ग्रामीणो ने दोनो किशोर किशोरी का गमगीन माहौल मे अंतिम संस्कार कर दिया है..
जानकारी के अनुसार ग्राम पाड़ला खालसा में सोमवार को खेत में किसान थ्रेशर मशीन से सरसों कुटवा रहा था..इसी दौरान किसान रामकैलाश मीणा का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक थ्रेशर मशीन में सरसों की पूड़ी को धकेल रहा था तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह थ्रेसर मशीन में चला गया.. जिससे उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए और उसकी मृत्यु हो गई..घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई.. इस दर्दनाक हादसे से समूचे गांव में शोक की लहर छा गई.. वही लोगों ने बताया कि मृतक किशोर का पिता कई वर्षों से घर नहीं आया है..जिससे उसकी मां ही उनका पालन पोषण करती है.. मृतक का एक भाई है...
मशीन की चपेट मे आया किशोरी का सिर,
इधर ग्राम पंचायत जौल के गांव डोरावली मे सरसो की फसल की कटवाई करवाते समय थ्रेसर मे सिर चले जाने से मौके पर एक किशोरी की मौत हो गई.. जानकारी के अनुसार डोरावली निवासी संतराम बारवाड की पुत्री ज्योति मीना परिजनो के साथ सरसो की कुटाई करवा रही थी..तभी अचानक सरसो के गाडो के साथ उसके सिर के बाल थ्रेसर मे चले गये..
जिससे उसका सिर मशीन की चपेट मे आने से वह गंभीर घायल हो गई.. घायल अवस्था मे उसे अस्पताल ले जाया गया.. जहा चिकित्सकों ने ज्योति को मृतक घोषित कर दिया..ग्रामीणो ने बताया ज्योति बीए प्रथम वर्ष मे पढाई कर रही थी....और उसके माता पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी..मृतका की आगामी 26 अप्रैल को शादी होनी थी..लेकिन शादी की खुशियां भी गम मे बदल गई..


0 टिप्पणियाँ