श्री गंगानगर. विश्व महिला दिवस पर जागरूकता की नई मिसाल रचते हुए बांडा कॉलोनी पीएचसी पर 109 वर्षीय हरकौर ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस मौके पर डॉ. अनिल भादू व उनकी टीम ने बुजुर्ग महिला का अभिवादन करते हुए अन्य ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को जिले में जिला अस्पताल सहित 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा ने बताया कि सोमवार को 5249 लोगों ने पहली डोज और 1249 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी है, फिर भी आमजन से अपील की जाती है कि वे कोविड को लेकर सजग रहें एवं मास्क का उपयोग करें।
भीड़ वाले स्थलों पर जाने से यथा संभव बचें एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड नियमों की पालना करें। स्वास्थ्य केंद विभाग की ओर से अपील की गई कि आमजन टीकाकरण में सहयोग करें एवं निर्धारित आयु वालों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
श्री गंगानगर से राकेश मितवा की खबर.....


0 टिप्पणियाँ