हनुमानगढ़. हनुमानगढ के गोलूवाला में ब्यूटी पार्लर संचालिका को जलाकर मारने के मामले का आखिर पुलिस ने 13 दिन बाद पटाक्षेप कर दिया है..पुलिस का कहना है,की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है की आरोपी अपनी पत्नी से अलग रहता था व अपनी बच्ची को अपने साथ रखना चाहता था..और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए ये हत्या की गई है..पूरे मामले का खुलासा एसपी प्रीति जैन ने पत्रकार वार्ता में किया...
यह रही हत्या की वजह,
3 मार्च को रात्रि ढाई बजे एक अज्ञात शख्स द्वारा गोलूवाला कस्बे में ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को उसी के घर मे घुसकर जिंदा जला दिया था.. घटना के 48 घण्टे बाद झुलसी युवती ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया था...युवती के मरने से पहले दो वीडियो भी वायरल हुए थे,जिसमे उसने प्रदीप बिश्नोई का नाम लिया था,मृतका की नानी ने भी उसी प्रदीप पर संदेह जताते हुए गोलूवाला थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था..
ये संदेह उस पर जताया गया था..जिस पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने 2018 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था.. दुष्कर्म का आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर छुटा हुआ था..जिस पर पुलिस ने आरोपी व अन्य दर्जनों संदिग्धों जिसमे मृतका के भाई को भी राउंडअप कर पूछताछ की थी..तब मृतका के पति से भी पूछताछ की थी,लेकिन 12 दिन में कोई नतीजा नही निकला था..
लेकिन अब पुलिस ने जांच के बाद मृतका के पति कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है..वही जब इस बारे में आरोपी से हत्या की वजह पूछी गई तो उसका कहना है,की उसकी पत्नी का चरित्र सही नही था.. वो अपनी 13 वर्षीय बेटी को भी गलत राह पर चलाना चाहती थी..जिसके चलते उसने ये कदम उठाया..हालांकि आरोपी का ये भी कहना है,की वो सिर्फ उसको डराना चाहता था..
बता दे की इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार व महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे..जिसके बाद प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई थी..जिस वजह से पुलिस के ऊपर काफी दबाव भी था..
हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट।।




0 टिप्पणियाँ