कोटा.  कोटा जिले के ग्रामीण इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है..घटना ऐसी है कि पढकर आपका कलेजा कांप उठेगा। एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 18 दरिंदों ने 9 दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में अब तक 20 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल है। वह बिलबिलाती रही, चीखती रही, लेकिन पत्थरों की दीवारों में मासूम का शोर किसी के कानों तक नही पहुंचा।

एक एक कर 9 दिनों तक 18 दरिंदे युवती की अस्मत को तार-तार करते रहे। 9 दिनों बाद जब दरिंदों ने नाबालिग को अपनी कैद से रिहा किया, तो जैसे तैसे नाबालिक अपने परिजनों के साथ कोटा ग्रामीण के सुकेत थाने पहुंची, जहां उसने एक महिला और उसके साथी चौथमल के खिलाफ उसे बहला फुसलाकर ले जाने और गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है। 

पीड़िता से गैंगरेप की बात सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोटा ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की । प्रकरण में सबसे पहले नाबालिग को बहला फुसला कर ले जानी वाली महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद घटना में शामिल कुछ नाबालिगों की पहचान हुई, जिन्हें भी डिटेन किया गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर हुई पहचान

पीड़िता की शिकायत के आधार पर उन तमाम आरोपियों की पहचान की गई, जो गैंगरेप की वारदात में शामिल थे और वारदात के बाद से फरार हो गये थे। पीड़िता की पहचान के आधार पर कोटा ग्रामीन पुलिस ने गैंगरेप में शामिल कुल 20 आरोपियों को पकड़ा, जिसमें 4 नाबालिग शामिल है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि ये घटना 25 फरवरी की है, जब एक नाबालिक को आरोपी महिला और उसके साथी बैग दिलवाने के नाम पर बाइक से झालवाड़ ले गए। जहां उन दोनों ने नाबालिक को 4-5 लोगों के हवाले कर दिया और फिर अलग अलग जगह ले जाकर 18 आरोपियों ने दिन रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोटा से हंसपाल यादव की रिपोर्ट.