ब्यूरो रिपोर्ट
गुरुवार से राजधानी जयपुर में आने वाले हर शख्स को अपने साथ कोरोनावायरस रिपोर्ट दिखानी होगी। राज्य सरकार ने 26 मार्च से जयपुर आने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी कर दिया है और इसका नोटिफिकेशन भी बुधवार देर शाम जारी कर दिया है। अब! रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को अपने साथ कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट भी रखनी होगी। हालांकि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते जा रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय ले लिए है।
लेकिन सही मायने में देखा जाए तो इसकी पालना होना मुश्किल नजर आती है। क्योंकि अभी तक तो यह देखा गया है कि एयरपोर्ट पर भी इस मामले में सतर्कता बरती जाती है, लेकिन जहां तक रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की बात है तो यह चिकित्सा विभाग के लिए एक चुनौती होगी क्योंकि हर यात्री की जांच के लिए उनके पास पर्याप्त टीम और साधन उपलब्ध नहीं है। जहां तक बस स्टैंड की बात है देखा जाए तो हर 15 मिनट में। कोई न कोई बस सिंधी कैंप में प्रवेश करती है कई बार तो एक साथ 4 से 5 बसें भी स्टैंड पर एक साथ आती है और बस रुकते ही यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने की जल्दी रहती है ऐसे में। यह कैसे संभव हो सकेगा कि हर यात्री की जांच हो सके? लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विभाग को इस दिशा में काम करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।


0 टिप्पणियाँ