जयपुर, राजधानी जयपुर मे नए स्टैंडर्ड ऑफ प्रोसीजर के तहत सड़कों का निर्माण होगा...इसके तहत मिसिंग लिंक और प्राथमिकता वाली सड़कों का निर्माण किया जाएगा....जेडीए इन दोनों ही मामलों में प्रभावित खातेदारों को आरक्षण पत्र देगा...साथ ही भूमि अवाप्ति के मुआवजे का आरक्षण पत्र भी देगा...इसको लेकर जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बैठक ली है..
और बैठक में नई SOP और चेक लिस्ट को लेकर अधिकारियों से चर्चा की...गौरतलब है कि जेडीए की ओर से चिन्हित 9 मिसिंग लिंक पर सडक बननी है...इसमे सडक निर्माण की प्राथमिकता कमेटी तय करेगी...बैठक में जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिये की नई चेक लिस्ट के अनुसार ही प्रकरणों का निस्तारण किया जाए..बैठक मे कमेटी के निदेशक अभियांत्रिकी, निदेशक वित्त व अन्य अधिकारी मौजूद रहे...


0 टिप्पणियाँ