नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट


नागौर। जिला प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी नागौर के दौरे पर है । इस दौरान उन्होंने सर्किट हाऊस मे जिले के सरपंचों,कार्मिकों और आमजन की जन सुनवाई की । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार बजट घोषणा के अनुरूप कार्य करेगी। साथ ही  पानी , दूर-दराज के गांव और ढाणियों तक कैसे पहुंचे उसको लेकर प्रयासरत है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से फसलों को हुए खराबे के आंकलन करना के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।  पटवारी की हड़ताल को देखते हुए चर्चा की गई है ।




वित्त विभाग के फैसले जल्द होगे।  विशेष गिदावरी के आंकलन की रिपोर्ट तैयार होगी। इस मौके पर उन्होंने पटवारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की। और कहा कि पटवारियों के हक की मांगे वह सरकार से पूरी करवाने के लिए  प्रयास करेंगे।