ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली। राजस्थान में महिला अत्याचार और आपराधिक घटनाओं में हो रही निरंतर वृद्धि और राज्य सरकार की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को भाजपा शिष्टमंडल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच कर वरिष्ठ सदस्य जस्टिस प्रफुल्ल चंद्र पंत जी को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, दिया कुमारी, विधायक अनिता भदेल , महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा सहित पूर्व प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज शिष्टमंडल में रहे।



0 टिप्पणियाँ