जालौर से सुरेश धवल की खबर।
जालोर। सायला उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थलवाड़ के प्रधानाचार्य जितेंद्रसिंह चारण ने मेहनत से बच्चों को स्कूल को नई पहचान दिलाई है। जिस स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों को भेजना नहीं चाहते थे आज वहां बच्चों का नामांकन दोगुने से ज्यादा है। यहां भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए लाखों रुपए का सहयोग करके परिसर की तस्वीर बदलने की कोशिश की है।
प्रधानाचार्य जितेंद्रसिंह चारण ने बताया कि विकास के लिए गांव के भामाशाहों से सहयोग का प्रयास किया गया। जिसमें भामाशाह द्वारा पूरे विद्यालय में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है। व ब्रॉड कास्टिंग सिस्टम लगया गया है। जिससे प्रधानाचार्य कार्यालय में बैठकर माॅनिटरिंग कर रहे है।वही भामाशाहो ने विद्यालय को 350 स्टूल ओर टेबल और मंच स्टेज का भी निर्माण करवाया है। 5 लेक्सर स्टेट ग्राम पंचायत की ओर से, दो आरओ प्लांट वाॅटर, कूलर, 19 पंखे और प्रधानाचार्य कार्यालय का फर्नीचर करवाकर कार्यालय की तस्वीर ही बदल दी है। वही बिजली की समस्या को लेकर इनवेटर भी लगाया गया है। वहीं बालिकाओं के लिए 2 शौचालय भी बनवाए गए है। इसके अलावा स्टाफ ने भी सजावट टेबल कुर्सी आदि सहयोग किया है। इससे स्कूल की तस्वीर ही बदल गई है।

0 टिप्पणियाँ