हनुमानगढ़,  मिनी सचिवालय में बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को पिछले 6 माह से अनावरण का इंतजार है.दरअसल हनुमानगढ जिला मुख्यालय के बनने के दो दशक बाद जिला कलेक्टर ने 2 अक्टूबर 2020 को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कलक्ट्रेट में गांधी पार्क व पार्क में गांधी की प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया व हनुमानगढ़ जिले की पहली सवा 7 फीट ऊंची मूर्ति 25 दिनों में बनकर तैयार भी हो गई

मकसद था कलक्ट्रेट में होने वाली सभाओ में अहिंसा के पुजारी का संदेश गूंजे. लेकिन आज 6 माह बीत जाने के बाद भी सफेद लिबास में लिपटी प्रतिमा को माननीय के कर कमलों से अनावरण व अदद एक फूल माला का इंतजार है.जिसके बाद ये सफेद लिबास हट जाएगा व मकसद भी पूरा हॉगा. मामले मे जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन का कहना है कि सरकार को पत्र लिखकर इसके अनावरण की इजाजत व समय मांगा गया है. निर्देशो के बाद ही मूर्ति का अनावरण संभव होगा.

बता दे की इस मूर्ति का प्रदेश के मुखिया द्वारा वर्चुली अनावरण होना है..कब तक ये किसी को मालूम नही है हालांकि पूर्व में मूर्ति को खुला छोड़ा गया था व हनुमानगढ दौरे पर आए प्रभारी मंत्री बीड़ी कल्ला गांधी दर्शन करने भी आये थे.  यहाँ सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरने-प्रदर्शन भी किये गए. लेकिन अनावरण में देरी होने की वजह से इसको सफेद कपड़े से ढक दिया गया ताकि प्रतिमा खराब नही हो.

हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की खबर