अजमेर, के रामगंज थाना क्षेत्र में बदहवास हालत में मिली युवती से गैंगरेप के सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.. जबकि एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है..मामले का जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने खुलासा किया...एसपी शर्मा ने घटना की 15 दिन में चार्जशीट पेश करके आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए जांच अधिकारी डीएसपी मुकेश सोनी को निर्देशित किया है.

एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार की मध्यरात्रि में फरीदाबाद क्षेत्र में एक युवती नशे में और अर्द्धनग्न हालत में मिली थी... जिस पर पुलिस की टीम ने युवती को जेएलएन अस्पताल भिजवाया साथ ही उसके साथ मिले चार आरोपियों व एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया.. युवती द्वारा गैंगरेप के बयान देने के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जिसमें उन्होंने कबूला कि ऑटो चालक दोस्त उसे लेकर उनके पास आया... इसके बाद उन्होंने सभी ने बारी बारी से युवती को हवस का शिकार बनाया.मामले में पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर कलमबंद बयान दर्ज करवाए..

पर्यटक के साथ हुई घटना ने किया शर्मसार,

एसपी शर्मा ने कहा कि गुजरात से घूमने के लिए आई युवती के साथ ऐसी घटना होना मानवता को शर्मसार करती है.. इसकी गंभीरता को देखते हुए टीम ने 24 घंटे में ही खुलासा कर आरोपी फरीदाबाद यूआईटी कॉलोनी निवासी लोकेश सांसी, भगवानगंज सांसी बस्ती निवासी राकेश सांसी, यूआईटी कॉलोनी अजयनगर निवासी भरत उर्फ कूल्लड़ सांसी और सांई बाबा मंदिर के पास रहने वाले आकाश को बापर्दा गिरफ्तार किया। वहीं पीडि़ता से दुष्कर्म करने वाले नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया.

आरोपियों को दिलवाई जाएगी सख्त सजा

एसपी शर्मा ने कहा कि इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लेकर 15 दिन के अंदर इसका चालान अदालत में पेश करवाया जाएगा.. जिससे कि ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके और यह समाज के सामने एक उदाहरण पेश हो.. जिससे कि कोई भी ऐसी घटना कारित करने के बारे में सोचे भी नहीं..शर्मा ने कहा कि इस संबंध में जांच अधिकारी मुकेश सोनी को निर्देशित किया गया है.

अजमेर से नवीन वैष्णव की खबर