बूंदी. बूंदी जिले के लाखेरी उपखंड क्षेत्र के बड़ाखेड़ा गांव में पोती के दामाद ने ही बुजुर्ग ताव ससुर की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को ताऊ ससुर व घर जवाई रह रहे पोती के दामाद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।कहासुनी के दौरान आवेश में आकर पोती के दामाद ने ताऊ ससुर पर प्राणघातक हमला कर दिया।

परिजन गंभीर घायल अवस्था में छोटू लाल पुत्र रामनाथ जाति धोबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर घायल छोटू लाल का प्राथमिक उपचार कर कोटा रेफर कर दिया।वही मंगलवार को छोटू लाल की कोटा चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई की पोती को ले रखा था गोद 

मृतक छोटू लाल निसंतान था, जिसके चलते मृतक ने अपने छोटे भाई की बेटी को गोद ले रखा था।वही पोती एवं उसका दामाद छोटू लाल के पास ही घर जवाई बन कर रह रहा था।

बूंदी से सलीम की खबर...