झालावाड़. मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले दर्जनों किसानों ने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर धरना दिया व किसानों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया, इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा ।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन बिजली विभाग के अधिकारी किसानों को मनमाने तरीके से हजारों रुपए के गलत बिल भेज रहे हैं, जबकि ना तो किसानों के विद्युत कनेक्शनों की मीटर रीडिंग हो पा रही है और ना ही सही बिलों का आकलन ।

 ऐसे में हजारों रुपए का बिल भरने की दिशा में लगातार दबाव बनाने के लिए मनमाने तरीके से बिजली विभाग के अधिकारी किसानों की वीसीआर भर रहे हैं, साथ ही किसानों के ट्रांसफार्मर उतार कर उन्हें परेशान भी किया जा रहा है, तो वहीं कृषि कनेक्शन देने में भी लापरवाही बरती जा रही है, सारे मामले में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो हजारों की संख्या में किसान जयपुर डिस्कॉम कार्यालय में पहुंचकर तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे ।

बाइट 1 रघुनाथ सिंह (जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ झालावाड़)

झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की खबर