प्रदेश के नए न्यूज़ पोर्टल राजकाज डॉट न्यूज़ की शनिवार को विधिवत रूप से शुरुआत हुई..इस मौके पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया के सीईओ और सीएमडी जगदीश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर साइट का विधिवत रूप से शुभारंभ किया..
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाला समय वेबसाइट के लिए काफी क्रांतिकारी समय साबित होगा और इस साइट को देखने के बाद मुझे यह लगता है कि यह साइट प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के लिए काफी अहम साबित होगी उन्होंने राज काज न्यूज़ के प्रधान संपादक प्रवीण दत्ता को बधाई देते हुए कहा कि वेबसाइट पैसे से नहीं बल्कि पैशन रेवेन्यू औऱ लक से चलती है और उनमें यह पैशन बखूबी है..
इस बात को वे जानते हैं हालांकि.. वेबसाइट के लिए रेवेन्यू फैक्टर भी एक अहम साबित होता है.. और इसे बनाए रखने के लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ती है.. उन्होंने वेबसाइट को खबर ही जीवन है जैसी महत्वाकांक्षा के साथ अपनाने की बात कही...जगदीश चंद्र ने इस बात पर भी इशारा किया कि वे फर्स्ट इंडिया की वेबसाइट को इससे साझा करने का प्रयास करेंगे और वे इसके लिए राज काज की सभी टीम को आमंत्रित भी करते हैं.. इस अवसर पर राजकाज न्यूज़ के प्रधान संपादक प्रवीण दत्ता ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि उनकी टीम ने इसे एक चैलेंज के रूप में लिया है और जैसे अर्जुन ने मछली की आंख को भेदने के लिए केवल आंख पर ही अपना सारा ध्यान केंद्रित किया था..
वैसे ही वह और उनकी टीम किसी भी टॉपिक पर अर्जुन की तरह ही काम करेंगे... उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि वेबसाइट हजारों हैं, लेकिन राजकाज न्यूज़ इन सबसे अलग साबित होगी क्योंकि इस टीम में सभी लोग एकजुट होकर मेहनत कर रहे हैं ।।।। आयोजन मे गेस्ट आफ ओनर के रुप मे एसीबी के डीजी बी एल सोनी और विशिष्ट अतिथि के रुप मे मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव शाहीन अली भी मौजूद थे ।
उन्होंने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए राजकाज न्यूज के उज्जवल भविष्य की कामना की। सोनी ने राजकाज के मुख्य संपादक प्रवीण दत्ता तथा संपादक केशव शर्मा के अनुभव का हवाला देते हुए न्यूज़ पोर्टल की सफलता की बात कही। शाहीन अली ने अपने शुभकामना संदेश में राजकाज के ब्यूरोक्रेसी को फोकस करने को एक अच्छा कदम बताया।
समारोह को पूर्व पुलिस अधिकारी घनश्याम दत्ता ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि अब कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का समय है और अगर टीम के सभी सदस्य इस दिशा की ओर चलते हैं तो निश्चित है कि सफलता उनके कदम चूमेगी... उन्होंने एक शेर के जरिए भी अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि जो सफर की शुरुआत करते हैं वही मंजिल को पार करते हैं. एक बार साथ चलने का हौसला तो हो। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फर्स्ट इंडिया सीएमडी जगदीश चन्द्र के दीप प्रज्वल्लन के बाद मुख्य संपादक दत्ता को जयपुर के इष्ट देव श्री गोविंद देव मंदिर न्यास की ओर से आराध्य देव की तस्वीर भेंट की गई।
समारोह में रघुनाथ धाम धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से पीठाधीश्वर स्वामी सौरभ राघवेंद्रचार्य ने प्रवीण दत्ता को गोल्डन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह में चीफ रिपोर्टर मुकेश शर्मा तथा इनपुट हैड आशीष पराशर ने कार्यक्रम में शिरकत करने आये मेहमानों की अगवानी की। समारोह का संचालन सलाहकार संपादक मक़सूद अली खान ने किया।


2 टिप्पणियाँ
Congratulation Sir
जवाब देंहटाएंHearty Wishes dear.
जवाब देंहटाएंMay all your dreams come true .... Soonest