दिल्ली. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को लोकसभा में संसदीय कार्य कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से उनके कक्ष में मुलाकात करके लोकसभा से जुड़े विधाई कार्यों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की ! इस अवसर पर सांसद बेनीवाल ने मंत्री जोशी को राजस्थान के जनहित से जुड़े कई विषयों से अवगत कराया !