जयपुर। विधायकों को रियायती दर पर हाउसिंग बोर्ड फ्लैट आवंटित करने जा रहा है। मानसरोवर में अरावली एनक्लेव द्वारका ट्विंस और द्वारका रेजिडेंसी की आवंटन दर तय की गई है । इन तीनों अपार्टमेंट में तीस लाख रूपए में आवास आवंटित होगा ।
इसमें पार्किंग और अन्य सुविधा चार्ज भी शामिल रहेगा। वही प्रताप नगर के सरस्वती अपार्टमेंट में बीस लाख रुपए में विधायकों, सचिव और उप सचिव विधानसभा को आवास आवंटित हो सकेंगे। गौरतलब है कि विधायकों,सचिव और सचिव (सामान्य) विधानसभा के लिए एक बड़ी शर्त में छूट रहेगी वे खुद या परिवार के किसी सदस्य के नाम से जयपुर में मकान होने की छूट रहेगी।


0 टिप्पणियाँ