जयपुर । ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ सुप्रिटेंडेंट ऑफ सेंट्रल एक्साइज राज्य इकाई के चुनाव संपन्न हुए।सीजीएसटी जोधपुर उदयपुर अलवर आयुक्तालय में शत-प्रतिशत मतदान रहा । मुख्य चुनाव अधिकारी S.S. झांझरिया ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में सुबह 10:30 बजे से मतदान शुरू होगा।
जिसमें 177 सीजीएसटी अधीक्षक मतदान में हिस्सा लेंगे ।आपको बता दें कि राज्य में अध्यक्ष और महासचिव पद पर रोचक मुकाबला है । राज्य इकाई के अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार है। मौजूदा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, ललित पालीवाल,आर.आर.के माथुर भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं महासचिव पद के लिए अमित सिंह और लेखराज मीणा में टक्कर है । साथ ही उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी दो-दो उम्मीदवार है।दूसरी ओर संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।


0 टिप्पणियाँ