दौसा से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
दौसा होली के त्यौहार के चलते लोगो का धार्मिक स्थलों पर आवाजाही बढ़ रहा हैं। लेकिन दूसरे चरण में कोरोना एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगों को बार-बार चेतावनी दे रहे हैं तो वहीं जिला प्रशासन भी बढ़ते हुए कोरोना को लेकर सख्ती बरतने की बाते करता नजर आ रहा है। लेकिन जिले के मेहंदीपुर नगरी में होली के त्योहार के चलते हजारों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं जो कि कोरोना गाइडलाइन की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं और गाइड लाइन के उस इस उड़ते हुए मखोल को लेकर जिला प्रशासन का मंदिर प्रशासन आंखें मूंदे देख रहा है।यहां कोविड 19 की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहाँ सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रही । वहीं श्रद्धालुओं ने मास्क भी नहीं लगा रखे हैं, इतना ही नहीं मन्दिर के आसपास तैनात पुलिसकर्मी व अन्य जिम्मेदार लोग भी बिना मास्क में दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में जहां देश के अनेक राज्यों और राजस्थान के कुछ जिलों में कोरोना फिर से मडंरा रहा है, प्रतिदिन कोविड-19 के कैसेज में बढ़ोतरी हो रही है। वही दौसा में इस तरह भीड़ कोरोना को आमंत्रण दिया जा रहा है। मेहंदीपुर बालाजी की यह भीड़ ना केवल दौसा जिले की जनता के लिए बल्कि राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में इन राज्यों से श्रद्धालु आते हैं।
मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला कलेक्टर ने मंदिर प्रशासन से बात भी की है। उन्हें शक्ति से भीड़ को कंट्रोल करने के आदेश दिए हैं और कहा कि ऐसा नहीं होता है तो मंदिर प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।


0 टिप्पणियाँ