सरकारी अफसर और जन नेता के बीच कार्यप्रणाली को लेकर एक अजीब वाकया सामने आया। अपने विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरवाटी में जल जीवन मिशन से जुड़े काम नहीं होते देख विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा जल भवन पहुंचे और चीफ इंजीनियर आर के मीणा को उनके मातहतों के सामने खूब खरी-खोटी सुनाई। यही नहीं गुढ़ा चीफ इंजीनियर के सामने कुर्सी छोड़कर जमीन पर लेट गए और कह दिया कि जब तक काम नहीं होगा तो मैं भी विभाग के साथ यही सोऊंगा। उनका यह कहने का तात्पर्य यह था कि बार-बार कहने के बावजूद काम नहीं होता और जल विभाग के कर्मचारी अनदेखी करते हैं। यानी कि अपने काम के प्रति सोए रहते हैं।
गुढ़ा ने कहा कि आप तो एक परीक्षा देकर कुर्सी पर विराजमान हो जाते हो, लेकिन हमें अपनी कुर्सी के लिए जनता के बीच रहना होता है। जनता की हर समस्या का निदान करना होता है, लेकिन आप पानी जैसी मूलभूत जरूरत को लेकर भी समय पर काम नहीं करते। आपको बता दें कि वर्तमान में चीफ इंजीनियर की कुर्सी पर मौजूद आर के मीणा अपने कार्यकाल के दौरान घोटाले के चलते 2 साल जेल की हवा भी खा चुके हैं।
विधायक का अनोखा अंदाज

0 टिप्पणियाँ