जयपुर. अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि भरतपुर जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को ऋण देने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जायेगी। इसमें प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कर लाभान्वित किया जायेगा।
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक वाजिब अली द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि जिले में पूर्व में जो ऋण दिये गये थे, उनकी वसूली नहीं हुई थी। इसलिए विभाग की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद पुनः ऋणों की वसूली होने के बाद ऋण वितरण से भी रोक हटा दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिले से अब जो भी आवेदन आयेंगे, उनका जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्तर पर शीघ्र निस्तारण कर दिया जायेगा। इसके लिए बैठक कर प्रक्रिया को गति देने का कार्य भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भरतपुर में अभी शिक्षा ऋण माफ करने का कोई भी मामला विचाराधीन नहीं है।
इससे पहले विधायक वाजिब अली के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में अल्पसंख्यक मंत्री ने बताया कि भरतपुर जिले में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों ने विभिन्न योजनाओं (छात्रवृति योजना, अनुप्रति योजना, निःशुल्क छात्रावास योजना, ऋण योजना) में लाभांवित होने के लिए आवेदन किया है..


0 टिप्पणियाँ