जयपुर. LIC के कर्मचारियों व अधिकारियों के संयुक्त मंच ने हड़ताल का आह्वान किया है। LIC के प्रस्तावित IPO का विरोध, विदेशी निवेश सीमा में वृद्धि और 1 अगस्त 2017 से लम्बित वेतन समझौता मांग पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल हुई। 
अम्बेडकर सर्किल स्थित जीवन प्रकाश कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। राज्य में 5500 बीमाकर्मियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। प्रदेश के 267 भारतीय जीवन बीमा कार्यालयों में कारोबार ठप्प रहा। राज्य में करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा है।
नॉर्दर्न जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने कहा कि LIC के IPO से बीमाधारकों को मिलने वाला लाभ शेयरधारकों के खाते में जाएगा। संगठन के अध्यक्ष M.L. सोनी, मण्डल सचिव नंदकिशोर गुप्ता, सुनील जैन, राजेन्द्र सिंह चौहान, सुमित कुमार ने भी संबोधित किया। देश में 1.12 लाख बीमा कर्मी हड़ताल पर रहे।और 4962 कार्यालयों में 1200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

0 टिप्पणियाँ