नई दिल्ली। सांसद निहालचंद ने संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं का मुद्दा शून्यकाल में उठाया। इस दौरान श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों सहित राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों का पर्याप्त विकास किये जाने का आग्रह केंद्र सरकार से किया।
निहालचंद ने सदन को अवगत करवाया कि उनके संसदीय क्षेत्र में बहुत से पर्यटन स्थल है, जिनको विकसित कर यहाँ पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। जिससे नए रोजगार के अवसर भी विकसित किये जा सकते है। उन्होंने हनुमानगढ़ जिले में मोहनजोदड़ो की सभ्यता के प्राचीन गाँव कालीबंगा का जिक्र करते हुए बताया कि यह एक ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है, जो अभी भी पर्यटन के क्षेत्र में विकास की राह देख रहा है ।


0 टिप्पणियाँ