जयपुर. एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्री किसी ना किसी तरीके से सोने की तस्करी में लगे हैं !!!! वही कस्टम विभाग की नजरों से लाख जतन के बावजूद यात्री बच नहीं पा रहे हैं! ऐसे ही कुछ मामला सामने आया आज जयपुर एयरपोर्ट पर जहां एक युवक दुबई से सोने को मुंह में छुपा कर ले आया!
सिर्फ यही नहीं उसने ब्रीफकेस के अंदर चारों और भी सोने का तार छिपाकर लगा रखा था! लेकिन एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया! जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने 175 ग्राम का सोना आरोपी से बरामद किया है! जिसमें से सोने की 58 ग्राम की मात्रा वो है जो उसने अपने मुंह मे छिपा रखी थी। कस्टम विभाग की पकड़ में आया युवक दिल्ली का निवासी बताया गया है
जयपुर से मनीष दाधीच की खबर.



0 टिप्पणियाँ