बाडमेर. राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के खिलाफ बायतु कस्बे मे सैकडो लोगो के साथ जनसुनवाई करने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष की ओर थाने मे प्राथमिकी सौपी है..साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप..मंत्री के खिलाफ कारवाई की मांग की है..

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जोगाराम गोदारा द्वारा सौपी गई प्राथमिकी में बताया गया है कि ग्राम पंचायत अकदड़ा में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 13 मार्च को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जनसुनवाई कार्यक्रम सुनिश्चित किया..जिसकी जानकारी उनको सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुई.. 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना के प्रति राजस्थान सरकार बहुत सजग है.. तथा जनता के प्रति जवाबदेही से कार्य कर रही है.. परंतु कुछ समय से कोरोना के प्रति लोग गंभीर नहीं है और ग्रामीण परिवेश में जानकारी व सजगता की कमी के कारण लोग इसके प्रति लापरवाही बरत रहे हैं..

र्व में भी मंत्री हरीश चौधरी द्वारा 28 जून 2020 को ग्राम पंचायत कोरगरिया तहसील बायतु के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक लोग एकत्रित हो गए थे तथा जिससे लोगों का जीवन संकट में पड़ गया था उक्त मामले संबंधी फौजदारी मामला सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है.

बाडमेर ब्यूरो रिपोर्ट,