जयपुर. ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र कल्याण बोर्ड का गठन और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को छूट सहित अन्य मांगों को लेकर विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता की.. प्रेस वार्ता मे ब्राह्मण संगठनों द्वारा सरकार को लगातार दिये जा रहे ज्ञापन, धरने आरक्षण को लेकर कई बार अनुरोध किया लेकिन ब्राह्मण समाज के मांगों पर आश्वासन के अलावा ठोस क्रियान्वित नहीं की जा रही है,जिसको लेकर नाराजगी जाहिर की..
प्रेस वार्ता में संत स्वामी राघवेंद्र आचार्य महाराज ने देवस्थान विभाग पर राजनीति से जुड़े व्यक्ति को मंत्री नहीं नियुक्त करने की बात कही.. साथ ही कहां देवस्थान विभाग का राज्य मंत्री किसी संत समाज के व्यक्ति को ही बनाने पर जोर दिया..
जयपुर से प्रीति दादूपंथी की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ