जयपुर। क्रिकेट जगत में आधारभूत स्तंभ रहे मरहूम नन्हे खान साहब का 2 मार्च को इंतकाल हो गया था। इसके बाद से ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का तांता हुआ है।

इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद महेश जोशी ने भी नन्हे खान साहब के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी ओर से हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान उनके साथ जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य महेश सैनी भी मौजूद थे।