दौसा. अपराधियों में डर आमजन में विश्वास पुलिस महकमे का यह स्लोगन दौसा में कहीं चरितार्थ होता नजर नहीं आ रहा बल्कि मामला पूरी तरह उल्टा नजर आ रहा है कि जिले में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है चोरी लूट हत्या जैसे अपराधों के अलावा अब दौसा शहर यानी कि जिला मुख्यालय पर भी बाइकर्स का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है..
शहर में बाइकर्स बदमाश पूरी तरह बेखौफ नजर आ रहे हैं दिनभर शहर में बाइक से इधर-उधर चक्कर लगाने वाले व पुलिस एवं परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते कई तरह के हॉर्न व साइलेंसर से आवाज निकाल कर लोगों के लिए दुर्घटनाओं को न्योता तो दे ही रहे हैं राह चलते राहगीरों के हाथों से मोबाइल छीनना लड़कियों पर फब्तियां कसना लेकिन अब खुलेआम राह चलते लड़कियों के साथ छेड़खानी व मारपीट भी करते नजर आ रहे हैं.. राह चलते लड़कियों को पीछे से मार कर निकल जाना इस तरह की वारदातें शहर में आम हो चुकी है..
जिसका एक ताजा मामला सामने आया की एक बाइक पर बैठे तीन युवकों ने बीच बाजार में लड़की के चांटा मार कर निकल गए मामले का खुलासा तब हुआ जब पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया... आगरा रोड पर यह वीडियो 4 मार्च को कैद हुआ था इसमें दिख रहा है कि एक लड़की पढ़कर जा रही थी...इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और लड़की के गाल पर चांटा मारकर रफूचक्कर हो गए भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की हिमाकत से लगता है कि अपराधियों में दौसा पुलिस का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा...
गौरतलब है कि बीते कुछ माह में 1 दर्जन से अधिक वारदातें राह चलते मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान छीन ले जाने की भी हो चुकी है कुछ लोग पुलिस थाने तक शिकायत लेकर पहुंचे तो कुछ ने पुलिस पर भरोसा नहीं जता के आगे से खुद ही ध्यान रखने की ठान ली आगरा रोड पर अधिकतर कोचिंग संस्थान कॉलेज होने से दिनभर युवक-युवतियों का तांता लगा रहता है या लड़कियों को छेड़ने की शिकायत आए दिन सामने आती है लेकिन सुरक्षा बंदोबस्त नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद है..
दौसा से दिनेश तिवाड़ी की खबर...



0 टिप्पणियाँ