जयपुर. देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है...भगवान शिव के पार्वती विवाह को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है...आज सुबह से ही शिवालयों के बाहर भक्तों की उमड़ी भारी भीड़... हाथों में बेलपत्र धतूरा और जल लेकर भगवान शिव की आराधना के लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं... 


छोटी काशी के नाम से विश्वविख्यात जयपुर शहर में भी शिवालयों के बहार भक्तों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई... जयपुर के प्राचीन और विख्यात ताड़केश्वर मंदिर मैं अलसुबह से ही भगवान शिव की आराधना शुरू हुई...भगवान शिव की चार प्रहर के विशेष पूजा की जाती है...दिन भर शिवालयों मे भक्तों का अंबार लगा रहता है ।।।।

जयपुर से प्रीति दादूपंथी की खबर