वैश्विक महामारी कोरोना ने इस बार महादेव की आराधना पर भी असर डाल दिया है। राजधानी जयपुर के। कई प्रमुख शिव मंदिरों में इस बार श्रद्धालुओं को। केवल दर्शन होंगे ना तो मेला भरेगा और न ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सकेंगे। 


राजधानी के प्रमुख शिव मंदिरों में शुमार झारखंड नाथ महादेव मंदिर, रोजगारेश्वर महादेव मंदिर, डबल शंकर महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर मंदिर और रोजगारेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में इस बार श्रद्धालुओं को सिर्फ दर्शन से ही संतोष करना पड़ेगा और वह भी पूरी तरह कोरोना की गाइडलाइन के साथ यानी मेले की जगह अब सोशल डिस्टेंसिंग होगी। 

वही गुलाबी नगर के प्रसिद्ध गलता तीर्थ में हर शिवरात्रि को भरने वाला सिंधी समाज का मेला भी इस बार टाल दिया गया है। उधर कूकस स्थित ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में भी मेला आयोजित नहीं होगा। सिर्फ दर्शन ही होंगे।