जालौर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग की ओर से अस्पताल चौराहे पर घूंघट प्रथा मुक्त राजस्थान हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्रसिंह एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक विश्नोई व संरक्षण अधिकारी लक्ष्मण सिंह भी उपस्थित थे ।

 हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से संदेश दिया कि घूंघट प्रथा से महिलाओं के आत्मविश्वास में कमी होती है साथ ही एक हीन भावना उत्पन्न होती है जो कि किसी भी शिक्षित एवं सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है। हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साह से भाग लेते हुए हस्ताक्षर कर घूंघट मुक्त राजस्थान की शपथ ली।

 इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक सुमन, जिला समन्वयक मोना पुरोहित, सहायक लेखाधिकारी रामस्वरुप विश्नोई, सहायक सांख्यिकी अधिकारी रामजीवन विश्नोई, सुरेन्द्र शरमीना औऱ ज्योत्सना दवे सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जालौर से सुरेश धवल की खबर।