मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने। गुरुवार को विधानसभा में वित्त और विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब दिया। उन्होंने इस बजट सत्र में तीसरी बार घोषणाएं करते हुए हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया। इसमें सबसे बड़ी घोषणा रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना।
इसके तहत प्रदेश में 500000 के कैशलेस बीमा वाली बहू प्रतीक्षित यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम मजदूर दिवस के अवसर पर यानी 1 मई से शुरू होगी और! 1 अप्रैल से इसका पंजीकरण शुरू हो हो जाएगा जिसके तहत 50% प्रीमियम राशि देनी होगी जो लगभग ₹850 प्रति व्यक्ति। आएगी। उन्होंने! ईडब्ल्यूएस आरक्षण में भी अन्य वर्गों के समान आयु सीमा और फीस में छूट देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मोदी सरकार पर भी निशाना साधा दूसरी ओर गहलोत ने सामाजिक न्याय को लेकर भाषण देने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दांडी मार्च वाले दिन मैंने भी पीएम मोदी को यह कहा था कि मोहन भागवत से सलाह करनी चाहिए थी और उसके बाद देश में सद्भावना के माहौल की एक नई शुरुआत करने की जरूरत बताई थी।
गहलोत ने कहा कि आप सदन में बहुत अच्छा बोलते हो लेकिन कभी-कभी आक्रोशित हो जाते हो। पता नहीं आपको क्या हो जाता है। आप मेरे यहां आइए या मैं आपके यहां आ जाऊं। आपकी पूरी शिकायत दूर कर दूंगा। उन्होंने कटारिया को सदन में नौकरियों को लेकर गलत आंकड़े रखने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान ही अब तक 97000 नौकरियां दे दी है।
इनमें 17000 भर्तियों के परिणाम जारी हो चुके हैं। 37000 भर्तियों की जल्द ही परीक्षा होगी। और 23000 नौकरियों की भर्तियों की विज्ञप्ति जल्द ही जारी हो जाएगी। इस तरह सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में लगभग 170000 नौकरियों की व्यवस्था की है। उन्होंने! ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट यानी इआरसीपी की योजना को का हवाला देते हुए कहा कि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं।
जिससे कि पूर्वी राजस्थान में नहरी पानी के जरिए पीने और सिंचाई की व्यवस्था सुलभ हो सके। उन्होंने इस दौरान इसका पूरा क्रेडिट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिया। उन्होंने कहा कि राजे का इस परियोजना में वही योगदान है जिसे वे रिफाइनरी प्रोजेक्ट को अपनी लिए लेते हैं। इस अवसर पर! मुख्यमंत्री गहलोत ने कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
जिनमें सबसे रोचक बात विधायकों का फंड बढ़ाने की रही। अब विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड रुपए मिलेंगे। जहां अब तक विधायकों का कुल बजट 450 करोड़ था, वहीं अब यह 1000 करोड़ हो गया है। रोचक बात यह रही कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने सदन को हाथों हाथ लिया और सिर्फ 4 मिनट की अवधि में ही उनका यह निर्णय ध्वनिमत से पास हो गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गलता तीर्थ को धार्मिक पर्यटन सर्किट में शामिल करने की बात कही। सीएम वृद्धजन तीर्थ योजना में 200000 लोगों को लाभ देने। चाकसू में उप जिला परिवहन कार्यालय खोलने, भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 और व व्हाट्सएप नंबर 91350। 2834। को शुरू करने की बात कही।


0 टिप्पणियाँ