ब्यूरो रिपोर्ट

स्कूल फीस मुद्दा और सम्पूर्ण शिक्षा में सुधार को लेकर कार्य कर रहे संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारियों को पुलिस कमिश्नर ऑफिस ने तलब किया है। प्रोसेसिंग स्कूल एसोसिएशन की शिकायत पर अभिभावकों, प्रतिनिधियों को तलब किया है।

आपको बता दें कि पिछले एक वर्ष से स्कूल फीस में राहत की मांग को लेकर कार्य संयुक्त अभिभावक संघ कार्य कर रहा है। शुक्रवार को संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारी पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस जाएंगे।

पेरेंट्स स्कूल एसोसिएशन से जुड़े 30 से ज्यादा निजी स्कूल संचालकों ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को  ज्ञापन सौंपा था। शिकायत में  एसोसिएशन ने अभिभावकों को असामाजिक तत्व संबोधित किया है ।जिसके चलते अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।