प्रतापगढ़ से दीपिका सनाढ्य की रिपोर्ट

वार्षिक निरीक्षण के तहत गुरुवार को जयपुर आईजी विशाल बंसल ने प्रतापगढ़ जिले का दौरा किया। आईजी सुबह 10 बजे पुलिस लाईन पहुंचे, जहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी बंसल ने पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आईजी ने एसपी  कार्यालय पहुंचे जहां जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि आईजी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन और एसपी ऑफिस के सभी विभागों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

 एसपी ऑफिस में आईजी बंसल ने एसपी, एएसपी, सीओ और थानाधिकारीयों के साथ क्राइम बैठक कर जिले में हो रहे अपराधों की समीक्षा की। आईजी ने इसके बाद एसपी कार्यालय में मिडिया से रूबरू होते हुए निरीक्षण में पाई गई कमियों के बारे में चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की बात कही। आईजी बंसल ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला पुलिस के पास कांस्टेबलों की कमी है और कंडम वाहनों से भी पुलिस को अपना काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि  जिले में नई कांस्टेबल भर्ती के तहत यहां चल रही 250 कांस्टेबलों की कमी में से 150 कांस्टेबल की शीघ्र भर्ती की जाएगी. इसके साथ ही कंडम वाहनों की जगह जल्द ही विभाग की और से नए वाहनों का आवंटन जिले में किया जाएगा। आईजी ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी मिडिया से चर्चा करते हुए कहां की राज्य सरकार कि ओर से सीमावर्ती इलाकों से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की सख्ती के साथ कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेने के बाद ही उन्हें जिले में प्रवेश दिया जाएगा। इसके आलावा जो व्यक्ति बिना रिपोर्ट के जिले में प्रवेश करेंगा उसे स्वास्थ्य विभाग की मदद से 15 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।