जैसलमेर। बहुरंगी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगी स्वर्णनगरी। आज सोनार दुर्ग से भव्य शोभा यात्रा निकली गई। विधायक रूपाराम धणदे, पर्यटन विभाग के डायरेक्टर निशांत जैन, कलेक्टर आशीष मोदी, सभापति हरिवल्ल्भ कल्ला, एसपी डॉ अजयसिंह ने शोभा यात्रा को विधिवत रूप से रवाना किया जिसके बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी।
जगह जगह पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बीएसएफ की केमल माउंटेन बेंड यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रही।


0 टिप्पणियाँ